Ujjain Schools Time Change | Heat Alert Monsoon 2026

[ad_1]

उज्जैन4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन में लगातार बढ़ रहे तापमान और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह निर्णय बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाने के लिए लिया गया है।

जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया था। इसी क्रम में, जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। हालांकि, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेंगी।

उज्जैन से पहले इंदौर और भोपाल के स्कूलों में भी गर्मी के कारण समय में बदलाव किया जा चुका है। इस फैसले से छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment