Woman Caught on CCTV Stealing Pendant

[ad_1]

महिला शोकेस से पेंडल उठाते हुए।

ग्वालियर के गोला का मंदिर क्षेत्र में एक सराफा दुकान पर महिला ग्राहक द्वारा चोरी की वारदात सामने आई है। जड़ेरुआ स्थित दीक्षा ज्वेलर्स पर 19 अप्रैल की दोपहर एक महिला ग्राहक ने सराफा व्यवसायी की नजर बचाकर सोने का पेंडल पार कर दिया। घटना का खुलासा दुकान

.

जानकारी के अनुसार पिंटो पार्क निवासी सराफा व्यवसायी जगदीश सोनी की जड़ेरुआ में दीक्षा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के चलते दुकान पर ग्राहकों की काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक महिला मंगलसूत्र का पेंडल खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची।

व्यवसायी अन्य ग्राहकों को भी गहने दिखाने में व्यस्त था। इसी का फायदा उठाकर महिला ने चुपचाप एक सोने का पेंडल छुपा लिया और कुछ ही देर बाद पसंद न आने की बात कहकर दुकान से निकल गई।

गिनती में सामने आई चोरी

महिला के जाने के बाद रात में जब व्यवसायी ने गहनों की गिनती की, तो एक पेंडल गायब मिला। शक होने पर उन्होंने दुकान में लगे CCTV कैमरे खंगाले, जिसमें महिला साफ तौर पर पेंडल उठाकर छुपाते हुए नजर आई।

CCTV में कैद हुई संदेही

फुटेज में देखा गया कि महिला चोरी करने के बाद ज्यादा देर दुकान में नहीं रुकी और तुरंत वहां से निकल गई। इसके बाद सराफा व्यवसायी ने गोला का मंदिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी

थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। CCTV फुटेज के आधार पर संदेही महिला की पहचान और तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment