मोगा पुलिस ने 5 नशा तस्करों को पकड़ा:हेरोइन, नशे के कैप्सूल, और अवैध शराब बरामद, कई जगहों पर की छापेमारी




मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद की है। थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि थानेदार कमलप्रीत सिंह ने गश्त के दौरान गांव रणियां निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुख्खा को 7 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। इसी क्रम में, थाना कोट ईसे खां के सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने गांव खोसा रणधीर निवासी इकबाल सिंह उर्फ बिट्टू को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी गिरफ्तार हेरोइन बरामद पुलिस चौकी दौलेवाला के इंचार्ज सहायक थानेदार जगमोहन सिंह ने भी गश्त के दौरान गांव दौलेवाला निवासी जोगा सिंह को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। जोगा सिंह को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार इसके अतिरिक्त, थाना निहाल सिंह वाला के हवलदार सिकंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बीड़ राऊके निवासी अवतार सिंह उर्फ अजे को 20 नशे के कैप्सूल के साथ पकड़ा। वहीं, सीआईए स्टाफ के सहायक थानेदार वरिंदर कुमार ने फतेहगढ़ पंजीतूर निवासी सुच्चा सिंह को 12 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *