अक्षय तृतीया पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम:पहली बार जगमोहन में विराजमान होकर देंगे बांके बिहारी दर्शन, 3 जोन 13 सेक्टर में बांटा वृंदावन




अक्षय तृतीया पर्व पर पहली बार बांके बिहारी जगमोहन में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। कमेटी के आग्रह के बाद मंदिर सेवायतों ने इसकी सहमति दे दी है। इससे पहले अक्षय तृतीया पर्व पर भगवान बांके बिहारी गर्भ गृह में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते थे। वहीं अक्षय तृतीया पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीले रंग की पोशाक करेंगे धारण अक्षय तृतीया पर्व पर भगवान बांके बिहारी जी को पीले रंग की जड़ाऊ पोशाक धारण कराई जाएगी। इस पोशाक पर जड़ी का हाथ से काम किया है। पोशाक पर मोर की आकृति उकेरी गई है। इस खास पोशाक को भगवान बांके बिहारी जी के एक भक्त ने बनवाया है। इसकी कीमत न भक्त ने बताई न सेवायत ने लेकिन बताया जा रहा है कि यह 50 हजार रुपए से ज्यादा कीमत की पोशाक है। वर्ष में एक बार चरण दर्शन देते हैं बांके बिहारी भगवान बांके बिहारी वर्ष में एक बार चरण दर्शन देते हैं। अक्षय तृतीया के दिन होने वाले इस खास दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। इस दिन बांके बिहारी मंदिर में फूल बंगला नहीं सजाया जाता है,बल्कि उनके चरणों में सवा किलो चंदन से बना लड्डू रखा जाता है। इसके अलावा उनको सत्तू, शर्बत,ठंडाई आदि शीतलता प्रदान करने वाली वस्तुओं का भोग अर्पित किया जाता है। कहा जाता है अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी के दर्शन से भगवान बद्री विशाल के दर्शनों का फल प्राप्त होता है। चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर अक्षय तृतीया पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वृंदावन को 3 जोन 13 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी ASP और सेक्टर की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारी पर रहेगी। इसके अलावा इंस्पेक्टर, एस आई, लेडीज सब इंस्पेक्टर और 750 कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 250 होम गार्ड और 3 कंपनी PAC भी तैनात रहेगी। इसके अलावा यमुना में हुए हादसे के बाद फ्लड PAC की एक टुकड़ी भी यमुना पर मुस्तैद रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *