अधीत प्रताप सिंह ने कासगंज में किया टॉप:हाई स्कूल में 94% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया




कासगंज शहर के सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अधीत प्रताप सिंह ने हाई-स्कूल परीक्षा में जिले में टॉप किया है। उन्होंने 600 में से 564 अंक (94 प्रतिशत) प्राप्त किए हैं। अधीत की इस सफलता पर स्कूल स्टाफ ने उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र अधीत प्रताप सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता की प्रेरणा को दिया। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन 8 घंटे पढ़ाई करते थे और आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। अधीत के पिता जितेंद्र सिंह सोरों ब्लॉक के बदनपुर गांव में गल्ला की आढ़त चलाते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। उनके परिवार में तीन बहनें पल्लवी, काजल, गौरी और एक बड़े भाई नोरव प्रताप सिंह भी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *