जहानाबाद जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने मुकेश कुमार:14 सदस्यीय समिति का भी गठन, संगठन विस्तार पर चर्चा




जहानाबाद में गुरुवार को जन सुराज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पूरे बिहार में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के लिए समितियों का पुनर्गठन किया जा रहा है। योग्य कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में जहानाबाद में भी संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। बैठक में मुकेश कुमार को जन सुराज पार्टी का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही, 14 सदस्यीय जिला समिति का भी गठन किया गया, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जहानाबाद में पार्टी को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना है। मुकेश कुमार ने बताया कि वे गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। वे जन सुराज की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जहानाबाद में पार्टी एक सशक्त संगठन के रूप में उभरेगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नए नेतृत्व का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *