अबोहर में मजदूर के घर में लगी आग:बैंक से लिया 65 हजार कर्ज भी जला, बच्चे बाल-बाल बचे; परिवार ने प्रशासन से मांगी मदद




अबोहर के गांव ढाणी बीरबल में एक मजदूर के घर में आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान और बैंक से लिए 65,000 रुपये जलकर राख हो गए। हालांकि, घर में मौजूद दो बच्चे सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, परमजीत पुत्र पूर्ण सिंह, जो दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, अपनी पत्नी के साथ काम पर गए हुए थे। दोपहर करीब चार बजे उनके कमरे में अचानक आग लग गई। घर में अकेले खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही घर पहुंचे पीड़ित सूचना मिलने पर परमजीत और उनकी पत्नी भी घर पहुंच गए। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कमरे में रखा बिस्तर, टीवी, फ्रिज, कपड़े, बिस्तरे, मिक्सी सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। परमजीत ने बताया कि उन्होंने हाल ही में एक निजी बैंक से लगभग 65,000 रुपये का कर्ज लिया था। यह राशि उन्होंने एक पेटी में रखी थी, जो आग की चपेट में आकर जल गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *