केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब अप्रैल में रिजल्ट जारी किया गया है। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ रहने वाले छात्र जशन जोत ने 10th में 99 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है।
.
रायसिंहनगर की छात्रा गुरनुर कौर ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, एनरिका नागपाल ने 98.2 प्रतिशत स्कोर किया है। नितिका बंसल ने 98.6 अंक हासिल किए हैं।
सूरतगढ़ के जशनजोत ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
जशनजोत ने हासिल किए 495 अंक
जशन जोत ने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर 99 प्रतिशत अंक हासिल किए और जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। स्कूल के स्टाफ ने बताया- जशनजोत शुरू से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी, अनुशासित और मेहनती छात्र रहा है। उसकी निरंतर लगन और समर्पण का ही परिणाम है कि उसने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।
जशनजोत का सपना भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उसके पिता गगंतर सिंह पेशे से वकील हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। बेटे की इस सफलता पर परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जशनजोत ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उसने बताया कि वह प्रतिदिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करता था और विशेष रूप से किताबें पढ़ने में उसकी गहरी रुचि रही है। स्कूल प्रबंधन ने जशनजोत को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों से भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।
नितिका बंसल ने 98.6 % अंक हासिल किए हैं।
एनरिका नागपाल ने 98.2% स्कोर हासिल किया है।
रायसिंहनगर की रहने वाली छात्रा गुरनुर कौर ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
सूरतगढ़ की भावना सहारण ने 97% अंक हासिल किए हैं।
श्रीगंगानगर जिले के गांव 15 Z की रहने वाली दिव्या ने 10th में 96% प्रतिशत स्कोर किया है।
श्रीगंगानगर की जन्नत आहूजा ने 89.40% अंक हासिल किए हैं।