अमृतसर में पीरां की जगह में चिराग से लगी आग:पूरी घर की इमारत और दो गाड़ियां खाक; पुलिस जांच जारी




अमृतसर शहर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास स्थित पीरां की जगह पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह हादसा उस समय हुआ जब परिसर में रखे एक चिराग से आग भड़क उठी और धीरे-धीरे पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आसपास का इलाका भी दहशत में आ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की लगभग चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बड़ा नुकसान हो चुका था। परिवार का दावा—करीब 50 लाख रुपय का नुकसान इस हादसे में दो गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, वहीं घर में रखा अन्य कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस घटना में उन्हें करीब 50 लाख रुपय का नुकसान हुआ है। परिवार ने बताया कि उनकी पूरी बिल्डिंग और संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है, जिससे वे पूरी तरह से टूट गए हैं। चिराग से आग लगने की आशंका, जांच जारी परिवार ने यह भी बताया कि घर के अंदर पीरां की जगह बनी हुई थी, जहां चिराग जल रहा था। उसी चिराग से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच शुरू घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी बलदेव राज मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कृष्ण लाल नामक व्यक्ति घर है। उन्होंने कहा कि आग लगने से भारी नुकसान हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन द्वारा घटना की विस्तृत जांच जारी है, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इलाके में इस घटना के बाद से भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *