भरतपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आज राजस्थान पुलिस का 77वां पुलिस स्थापना मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी कैलाश चंद विश्नोई रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 264 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा के लिए 2 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस सेवा पदक से 2 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। DGP डिस्क की तरफ से 10 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। अति उत्तम सेवा के लिए 81 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से 21 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। अति उत्कृष्ट सेवा के लिए 37 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट सेवा के लिए 50 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। उत्तम सेवा चिन्ह से 61 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। आईजी ने ली मार्च पास्ट की सलामी कार्यक्रम के दौरान आईजी कैलाश चंद विश्नोई ने कहा की 16 मार्च 1949 को राजस्थान पुलिस अध्यादेश द्वारा राजस्थान पुलिस का एकीकरण किया गया था। इसलिए 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस दिवस मनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परेड ग्राउंड में परेड की गई। आईजी कैलाश चंद विश्नोई ने मार्च पास्ट की सलामी ली। आईजी ने पुलिसकर्मियों से अपील करते हुए कहा कि भरतपुर की भूमि वीरता और सांस्कृतिक गौरव की प्रतीक रही है। जनता की सेवा करने का लिया संकल्प यहां की जनता ने हमेशा कानून व्यवस्था संभालने में पुलिस का सहयोग किया है। हमारी उपस्थिति सड़कों पर नहीं जनता के दिलों में होनी चाहिए। आज सभी पुलिसकर्मी संकल्प लें कि हम पक्षपात से परे होकर सेवा करेंगे। कानून के शासन को सर्वोपरि मानकर हर नागरिक की गरिमा की रक्षा करेंगे।
Source link