फाजिल्का जिले में कुछ दिन पहले हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से अबोहर क्षेत्र में फसलों और बागों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी के मद्देनजर AAP हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने आज प्रभावित गांवों का दौरा किया। अरुण नारंग ने किसानों को आश्वासन दिया कि हर पीड़ित किसान को उसकी फसल के नुकसान का उचित मुआवजा जल्द प्रदान किया जाएगा।अपने दौरे के दौरान, नारंग ने खेतों में खड़ी फसलों और बागों को हुए नुकसान का बारीकी से जायजा लिया।
किसानों की सुनी समस्याएं अरुण नारंग ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और स्थिति का आकलन किया।अरुण नारंग ने बताया कि फाजिल्का में मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को खराब हुई फसलों का जल्द सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। प्रभावित गांवों में सर्वे का काम शुरू इन्हीं निर्देशों के तहत जिला और स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित गांवों में सर्वे का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने दोहराया कि पीड़ित किसानों और बागवानों को जल्द ही उचित मुआवजा मिलेगा।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित है और इस मुश्किल समय में किसानों के साथ खड़ी है। सरकार किसानों की हर संभव मदद करेगी नारंग ने किसानों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार अविनाश चंद्र सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और नुकसान के आकलन की प्रक्रिया में तेजी लाने का भरोसा दिलाया। क्षेत्र के किसानों ने उम्मीद जताई है कि सरकार द्वारा किए जा रहे सर्वे के बाद उन्हें जल्द राहत मिलेगी, जिससे वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकेंगे।
Source link