बालाघाट जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। रविवार रात की गई इस कार्रवाई में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। लांजी पुलिस ने टेमनी रेतघाट से अवैध उत्खनन कर रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। इनमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (एमपी 50-जेबी-3042) चालक टेमनी निवासी तोमेन्द्र उर्फ साहिल सिंह सोलंकी चला रहा था, जबकि दूसरा ट्रैक्टर-ट्रॉली (एमपी 50-एए-2404) नवीनसिंह चंदेल के कब्जे से जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ रेत चोरी के आरोप में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है खनिज उत्खनन करते हुए दो वाहनों को जब्त किया इसी तरह, खनिज विभाग ने किरनापुर क्षेत्र के मुंडेसर्रा में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करते हुए दो वाहनों को जब्त किया। इनमें ट्रैक्टर-ट्रॉली (एमपी-50-जेडएफ-6449) से गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए चालक गणेश बघेल को पकड़ा गया। दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली (एमपी-50-जेसी-9973) से अवैध रेत परिवहन करते हुए कैलाश सिंघनधुपे को पकड़ा गया। खनिज विभाग ने दोनों मामलों में मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।
Source link