मधुबनी जिले के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी और हरलाखी पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में वांछित अपराधी अजय कुमार साफी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट में वांछित था, साथ ही नेपाल में बैंक डकैती का सज
.
रविवार रात को मिली सूचना के आधार पर, हरिने समवाय और हरलाखी पुलिस ने NH-227 पर एक मोबाइल चेक पोस्ट (MCP) स्थापित किया। यह अभियान रात 9 बजे से 11 बजे तक चलाया गया।
नेपाल में हुई एक बैंक डकैती के मामले में सजायाफ्ता भी था
कार्यवाही के दौरान, रात लगभग 10 बजे हरलाखी थाना से लगभग 500 मीटर दूर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (BR 32 AX 1655) को रोककर जांच की गई। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अजय कुमार साफी (पिता इंदल साफी, निवासी ग्राम गोपालपुर, पोस्ट फूलहर, थाना हरलाखी, जिला मधुबनी) के रूप में हुई।
जांच में पता चला कि साफी हरलाखी थाना कांड संख्या 74/26 (आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट) में नामजद और वांछित अपराधी था। इसके अतिरिक्त, वह नेपाल में हुई एक बैंक डकैती के मामले में सजायाफ्ता भी था और Gen-Z आंदोलन के दौरान जलेश्वर जेल (नेपाल) से फरार हो गया था।
कानूनी कार्यवाही के लिए हरलाखी थाना को सौंप दिया गया
गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए हरलाखी थाना को सौंप दिया गया है। पुलिस ने उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
एसएसबी कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध और तस्करी पर नियंत्रण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सूचना आधारित संयुक्त अभियानों और स्थानीय पुलिस के साथ बेहतर समन्वय से ऐसी सफलताएं मिल रही हैं, और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।