आजमगढ़ में गुरुवार को तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वही मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी। हालांकि जिला प्रशासन में आम जनमानस से जरूरी काम न होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील की है जिससे कि भीषण गर्मी से बचा जा सके। लगातार बदल रहे मौसम से लोगो को जुखाम खांसी भी हो रही है। ऐसे में जिले के डॉक्टरों ने भी आम जनमानस से धूप से आने के बाद तुरंत पानी न पीने की अपील की है। बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। ऐसे में आम जनमानस को इससे बचना होगा। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण लोग सिर पर गमछा बांधकर सड़कों पर चलते देखे गए।राजधानी लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जिस तरह से आने वाले 10 दिनों तक बारिश न होने का अनुमान लगाया है। इससे निश्चित रूप से गर्मी बढ़ेगी और आम जनमानस को और अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Source link