स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री और आधुनिक राजस्थान के निर्माण के प्रमुख शिल्पकार स्वर्गीय मथुरादास माथुर (भा’जी) की 33वीं पुण्यतिथि पर जोधपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में स्थापित उनकी मूर्ति पर गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विशाल व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। मथुरादास माथुर स्मृति समिति के संयोजक इंजीनियर निर्मल माथुर ने बताया कि एमडीएम अस्पताल के बाद शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए। उपस्थित लोगों ने मथुरादास माथुर सर्किल, लाचू कॉलेज परिसर, मथुरादास क्रीड़ास्थल और मथुरादास मार्ग पट्टिका पर भी जाकर उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। विकास के विजनरी थे पूर्व गृह मंत्री इंजीनियर निर्मल माथुर ने ‘भा’ जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मारवाड़ की प्रथम सरकार में स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री और बाद में राजस्थान के गृह मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य को नई दिशा दी थी। राजस्थान और विशेषकर जोधपुर के सर्वांगीण विकास व आधारभूत ढांचे की स्थापना में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। उनकी ओजस्वी वाणी, प्रशासनिक दृढ़ता, विश्व शांति की सोच और जनहितकारी निर्णयों ने आधुनिक राजस्थान की मजबूत नींव रखी थी। श्रद्धांजलि सभा में इन गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व विधायक मनीषा पंवार, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार वर्मा, लाचू कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व वरिष्ठ समाजसेवी प्रो. रतनलाल माथुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही लाचू कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जी.के. सिंह, इंजीनियरिंग डायरेक्टर डॉ. वी.एस. चौहान और डॉ. एम.आर.के. शेरवानी ने भी श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा सभा में राजेंद्र कोमल, मितेश माथुर, बृजेश नेपालिया, अनिल कोलरी, सुरेंद्र नाग, महेंद्र माथुर, मुकुटलाल, प्रकाश माथुर, रमेश छारछोलिया और राजेंद्र पंचोली शामिल हुए। साथ ही मनीषा माथुर, राजेंद्र बबलू, नटवर, आनंद माथुर, हेमंत, लोकेश, विवेक, आशीष, रवि, महेंद्र रूप, राजेंद्र माथुर और देशदीप सहित कई लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सुशासन का प्रेरणास्रोत बताया।
Source link