इंदौर में खड़ी कार में आग: बोनट से उठीं लपटें:लोगों ने समय रहते काबू पाया, टायर और पूजन सामग्री दुकान में भी आगजनी की घटना




इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक गार्डन के पास खड़ी कार में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार के बोनट से पहले धुआं निकला और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया। घटना स्कीम नंबर 78 की है, जहां MP09WH3402 नंबर की कार में आग लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार को कुछ देर पहले ही यहां खड़ा किया गया था। इसके बाद अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और आग भड़क गई। लोगों की सतर्कता से आग को समय रहते बुझा लिया गया। तस्वीरों में देखें कार में आग की घटना वहीं एरोड्रम क्षेत्र के 60 फीट रोड पर एक पुराने टायर की दुकान में भी आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पोल से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की। आग लगने से आसपास की इमारतों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आधा टैंकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। शहर के अलग-अलग स्थानों में आगजनी की घटना वहीं फायर ब्रिगेड के अनुसार बुधवार रात स्कीम नंबर 78 में एक पूजन सामग्री की दुकान में आग लग गई। यह दुकान ‘साईंनाथ पूजन सामग्री’ के नाम से संचालित होती है, जो शिवानी पाठक की बताई जा रही है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। वहीं नेहरू नगर स्थित अमृत धाम गेट के पास कचरे में आग लग गई, जिससे उठे धुएं के कारण पहली मंजिल पर सो रही एक महिला और उसके बच्चे का दम घुटने लगा। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी। इसके अलावा बाणगंगा क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में रंजन शर्मा की बैटरी की दुकान में भी आग लगने की घटना सामने आई। दमकल ने तीन टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि सभी घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *