पटना में एक युवती 55 फीट ऊंचे डबल डेकर पुल से कूद गई है। पहले वो पुल की रेलिंग पर काफी देर तक बैठी रही। वो इधर-उधर देख रही थी। पुल के नीचे काफी संख्या में भीड़ जुटी थी। अचानक पुल पर युवती ने किसी को देखा। जिसके बाद उसने पुल नीचे छलांग लगा दी। पुल के नीचे मौजूद लोगों ने युवती को जमीन पर गिरने नहीं दिया। लोगों ने उसे हवा में पकड़ लिया। इस वजह से उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शी दीपक कुमार ने बताया कि लड़की के पास 120 रुपए, सादा कागज बरामद हुआ है। घटना एनी बेसेंट रोड पटना कॉलेज के पास डवल डेकर पुल की है। हादसे की देखें 3 तस्वीरें… स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए युवती को पीएमसीएच पहुंचाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। अभी ये क्लियर नहीं हुआ है कि वो आत्महत्या करने क्यों जा रही थी। लड़की सुसाइड करने के लिए सफेद कपड़े में आई थी। वो कौन है, कहां रहती है। इसके बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अभी लड़की की पहचान नहीं हुई है थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि लड़की की उम्र 18-20 वर्ष है। तलाशी के दौरान पहचान से संबंधित डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं। बेहोशी हालत में पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया है। अभी कुछ क्लियर बता भी नहीं पाई है। स्थिति गंभीर है। टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने कहा कि फिलहाल युवती के सिर पर गंभीर चोट लगी है, युवती कुछ भी बताने के हालात में नहीं है। PMCH के इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है, पुलिस युवती से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है।
Source link