राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती का एग्जाम आज (5 अप्रैल) से हो रहा है। पहले दिन और दूसरे दिन 2-2 पारियों में यह एग्जाम होंगे। पहली पारी की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसके लिए सुबह 9 बजे से 10 बजे तक सेंटर्स पर कड़ी चेंकिंग के साथ एंट्री दी गई। एग्जाम के लिए शहर में 105 सेंटर्स बनाए गए है। इन परीक्षा केंद्रों पर 2 दिन में 1 लाख 32 हजार 628 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। साल 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा नकल और पेपरलीक के कारण रद्द हो गई थी। इसलिए इस बार परीक्षा में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक होगी, जिसमें सामान्य हिंदी का पेपर होगा। दूसरी शिफ्ट दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का पेपर होगा। रविवार और सोमवार दोनों दिन यही टाइम टेबल रहेगा। एग्जाम समन्वयक और एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर में कुल 105 सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें 36 सरकारी और 69 निजी स्कूल-कॉलेज शामिल हैं। इन सेंटर्स पर करीब 1 लाख 32 हजार 628 अभ्यर्थी परीक्षा रजिस्टर्ड है। शहर में एलिवेटेड रोड का काम चलने और ट्रेजरी में जगह कम होने की वजह से राजकीय गुरु गोविंद सिंह स्कूल को अस्थाई स्ट्रोंग रूम बनाया गया है। नकल रोकने और सुरक्षा के लिए 18 सतर्कता दल और 179 पर्यवेक्षक भी तैनात हैं। एग्जाम सेंटर्स में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलिचा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुखेर सबसे दूर स्थित सेंटर हैं। ये दोनों ही केंद्र मुख्य शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर हैं। इनके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाई भी शहर से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर है। सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटा पहले तक ही एंट्री दी गई। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूरी सख्ती थी।
Source link