सैंड आर्टिस्ट ने तरबूज पर उकेरी सम्राट चौधरी की तस्वीर:मुंगेर के मधुरेंद्र ने NDA विधायक दल के नेता को दी बधाई, 10 घंटे की मेहनत




मुंगेर में अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया है। उन्होंने बिहार में एनडीए विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के चयन के बाद उन्हें तरबूज पर उनकी तस्वीर उकेर कर अनोखे अंदाज में बधाई दी। यह घोषणा मंगलवार को हुई थी। मधुरेंद्र कुमार ने करीब 10 घंटे की कड़ी मेहनत से 6.8 किलोग्राम के एक बड़े तरबूज पर सम्राट चौधरी की तस्वीर उकेरी। उन्होंने तेज धार वाले चाकू का उपयोग कर इतनी सूक्ष्म कलाकृति बनाई कि उसमें सम्राट चौधरी की स्पष्ट और आकर्षक छवि उभरकर सामने आई। कमल के साथ उदय होते दर्शाया इस कलाकृति में सम्राट चौधरी को कमल के साथ उदय होते हुए दर्शाया गया, जो भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह है। तरबूज पर “बधाई हो सम्राट” संदेश भी उकेरा गया, जिसने इस कला को और खास बना दिया। बिहार में तरबूज पर इस तरह की राजनीतिक और प्रतीकात्मक कलाकृति पहली बार मानी जा रही है। आम लोगों से लेकर कई राजनीतिक हस्तियों तक ने मधुरेंद्र की इस रचनात्मक पहल की सराहना की है। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार अक्सर रेत या पीपल के पत्तों पर महापुरुषों की तस्वीरें उकेरते रहे हैं। सम्राट चौधरी को आकृति बनाकर दी बधाई इससे पहले उन्होंने दिवंगत आशा भोसले को तरबूज पर उनकी आकृति बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। अब मंगलवार शाम को उन्होंने बिहार के होने वाले एनडीए विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी को तरबूज पर उनकी आकृति बनाकर बधाई दी। जिले के राजनीतिक दलों के लोगों ने भी कलाकार की इस पहल की सराहना की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *