बलरामपुर के एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के बी.एड. विभाग में सत्र 2025-26 के छात्र-छात्राओं के लिए पांच दिवसीय विशेष परिचयात्मक शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर नेतृत्व, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित है। शिविर का नेतृत्व कोर्स लीडर इशरत सिद्दीकी (जिला संगठन आयुक्त, गाइड, गोरखपुर) और सिराजुल हक (जिला संगठन आयुक्त, स्काउट, बलरामपुर) कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. जे. पी. पाण्डेय थे, जबकि शिक्षाशास्त्र विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. राघवेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. राम रहीश, शुभम सिंह, डॉ. शिव महेंद्र सिंह और डॉ. श्रवण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। टीमवर्क का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया शिविर के पहले दिन प्रतिभागियों को ‘ध्वज शिष्टाचार’, ‘कोर्स परिचय’, ‘टोली विधि’ और ‘स्काउट के मूल सिद्धांतों’ से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त, व्यायाम, प्रार्थना, झंडा गीत और नियम-प्रतिज्ञा जैसी गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन और टीम वर्क का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रो. पाण्डेय ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व कौशल अपनाने की सलाह दी। डॉ. अरुण कुमार सिंह ने स्काउट-गाइड गतिविधियों को व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आगामी दिनों में शिविर के अंतर्गत और भी ज्ञानवर्धक और कौशल आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को सफल शिक्षक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।
Source link