कटिहार पुलिस ने कुर्सेला थाना क्षेत्र में एक संगठित मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के 26 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस को 15 अप्रैल 2026 की रात लगभग 00:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, कुर्सेला थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित एक मकान में मोबाइल चोरी करने वाले अपराधी इकट्ठा होकर घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। संगठित गिरोह के रूप में मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए कुर्सेला थानाध्यक्ष ने अपनी पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान सभी 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और चोरी के मोबाइलों को बेचकर अवैध लाभ कमाते थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ पहले भी साइबर थाना और पोठिया थाना में मामले दर्ज हैं। कुल 26 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिलें बरामद गिरफ्तार अभियुक्तों में सचितानंद चौधरी (32), दीनानाथ चौधरी (38), जोगी कुमार सिंह (21), गंगा कुमार महतो (38), रविंद्र कुमार (20), राजेश कुमार चौधरी (27), सुलेखा देवी (29) और कुंदन कुमार महतो शामिल हैं। सचितानंद और दीनानाथ कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि जोगी, गंगा, रविंद्र और राजेश झारखंड के साहेबगंज जिले से हैं। सुलेखा देवी भी साहेबगंज की रहने वाली हैं और कुंदन कुमार महतो कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र का निवासी है। इनके अलावा, दो विधि-विरुद्ध बालक भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने कुल 26 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
Source link