CBSE Class 10 Results Declared


अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्राक्ष, नयन और जय जिले में टॉप थ्री में हैं।

CBSE ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। गुना के रुद्राक्ष रघुवंशी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं नयन जैन ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जानकारी के अनुसार जिले में रुद्राक्ष के सबसे ज्यादा अंक हैं। हालांकि, अभी कई स्कूलों की

.

बुधवार सुबह एमपी बोर्ड के परिणाम घोषित किए गए। शाम को CBSE ने भी कक्षा 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। स्कूलों तक परीक्षा परिणाम भेजे गए हैं। वो अपने अपने स्कूलों के टॉपर्स की जानकारी निकाल रहे हैं।

परिणामों के अनुसार शहर के नील वर्ल्ड स्कूल में रुद्राक्ष रघुवंशी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वो स्कूल में पहले नंबर पर रहे। जय अग्रवाल ने 97.80% अंक हासिल किए। वहीं रिद्धिमा सिंह 97% अंक के साथ स्कूल में तीसरे नंबर पर रहीं।

रिद्धिमा सिंह

रिद्धिमा सिंह

समृद्धि सिंह ने किया स्कूल टॉप

वंदना कॉन्वेंट स्कूल में समृद्धि सिंह ने 97.67% अंक लाकर स्कूल में टॉप किया। वहीं हिमिषा रघुवंशी 97.33% अंक के साथ दूसरे और आनिया जैन 96.67% अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।

क्राइस्ट स्कूल में भावेश शर्मा ने 98% अंक हासिल किए हैं। वहीं रुद्राक्ष श्रीवास्तव ने 97.2 % और अबीर शर्मा ने 97% अंक हासिल किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *