कनाडा के मालटन शहर में पंजाबी फैमिली के घर से चोर 1 करोड़ 39 लाख 53 हजार मूल्य के गहने और अन्य सामान ले गए। घर की मालकिन हरमनप्रीत कौर ने बताया कि चोरी की घटना 14 अप्रैल दोपहर सवा 2 बजे की है। वे अपने भाई और पति के साथ बैसाखी के कार्यक्रम में गुरुद्वारा गए थे।
इस बीच सीसीटीवी से सिक्योर उनके घर में किचन की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे और सारे गहने तकिए के गिलाफ में भरकर ले गए। हरमनप्रीत कौर ने बताया कि चोरी के ढंग से पता चलता है कि चोर घर से जानकार थे। उन्होंने उन्हीं अलमीरा में हाथ डाला जहां कीमती सामान था।
हरमनप्रीत कौर ने बताया की सामने के 2 सीसीटीवी कैमरा में 2 चोर कैद हुए हैं। चोर 3 होने का शक है क्योंकि पीछे वाले कैमरे को तोड़ा गया था। एक चोर कैमरे को तोड़ने के बाद घर की रसोई की खिड़की को तोड़कर अंदर घुसा और बाकी घर के मेन डोर से अंदर गए।
हरमनप्रीत कौर चोरी की घटना के बारे बताते हुए रोने लगी। आंसू छोंछते हुए उसने बताया कि 10 साल से दिन-रात मेहनत कर कनाडा में उसने 5 महीने पहले की नया घर लिया था। इस घर में बुजुर्गों के दिए हुए गहने रखे थे। चोरी का इतना दुख नहीं है लेकिन बुजुर्गों ने बहुत प्यार से सबको गहने गिफ्ट किए थे वो चले गए। महिला और उसके भाई ने चोरी के बारे में बताई अहम बातें पुलिस बोली-कोई भी संदिग्ध दिखे तो तुरंत जानकारी दें हरमनप्रीत कौर ने बताया कि कनाडा की पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने अभी तक संदिग्धों का विवरण जारी नहीं किया है, लेकिन उनका कहना है कि जांच जारी है। किसी भी जानकारी वाले व्यक्ति से पील रीजनल पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा गया है।
Source link