लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को सपोर्ट नहीं करने पर विपक्ष के खिलाफ बीजेपी आज प्रदर्शन करेगी। बीजेपी की महिला कार्यकर्ता विरोध स्वरूप जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालेंगी। पदयात्रा से पहले बीजेपी कार्यालय के बाहर सभा हुई। इसके बाद बीजेपी ऑफिस से पदयात्रा शहीद स्मारक के लिए रवाना हुई। सीएम बोले- महिलाओं को उनका अधिकार मिलकर रहेगा जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि 17 अप्रैल से ऐतिहासिक दिन बनने वाला था, लेकिन इन्होंने इसे काला पन्ना बनाकर छोड़ दिया। पिछले 70 सालों में इस देश में और प्रदेश में जिन्हीने सबसे ज्यादा शासन किया, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आपने महिलाओ को क्या दिया। ऐसे लोग अगर आपके बीच में आते हैं तो इन्हें मुहतोड़ जवाब देना हूं। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह परिवारवादी लोग है, इन्हें डर था कि अगर सामान्य माता-बहनें आगे आ गई तो हमारे बेटों का क्या होगा। आज महिलाओं का हुजूम जिस तरह से जयपुर की सड़कों पर उमड़ा है। वह दिन दूर नहीं, जब आपको आपका अधिकार मिलकर रहेगा। मोदी है तो मुमकिन है डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा इन्होंने आपका हक छीना है। ये आपका वोट मांगने का भी अधिकार नहीं है।आप इनको अपने घर, गली और जिले में मत घुसने देंना। बता दें कि लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो सका था। बिल में लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था। बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि इसे पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी।
Source link