कार की टक्कर से 3 साल की मासूम की मौत:ताई गंभीर घायल, दुकान से घर लौटते समय हादसा, ड्राइवर फरार




डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के गांव शीशवाड़ा में रविवार रात एक सड़क हादसे में 3 साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। कार की टक्कर से बच्ची की ताई गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे हुई। 32 वर्षीय रजनी अपनी 3 साल की भतीजी कनक को गोद में लेकर परचून की दुकान से घर जा रही थीं। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मासूम की मौके पर ही मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि कनक की मौके पर ही मौत हो गई। रजनी को गंभीर चोटें आईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कनक को मृत घोषित कर दिया और शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। कार जब्त, ड्राइवर फरार-तलाश जारी
घटना की सूचना मिलने पर जनूथर थाने के एएसआई रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया है। एएसआई रणवीर सिंह ने बताया कि उन्हें शीशवाड़ा गांव में एक बच्ची और महिला को गाड़ी से टक्कर मारने की सूचना मिली थी।
रणधीर सिंह जिला अस्पताल डीग पहुंचे, जहां कनक का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *