गयाजी में सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर जश्न:लोगों ने पटाखे फाड़े, एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ बांटी मिठाई




गयाजी के मानपुर में बुधवार की शाम सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर माहौल पूरी तरह से जश्न में डूबा नजर आया। इस बात की खुशी से कुशवाहा समाज के लोग गदगद दिखे। शाम ढलते ही लोगों में उत्साह फूट पड़ा। प्रखंड क्षेत्र के एक निजी होटल में सैकड़ों लोग जुटे और अपनी खुशी का इजहार किया। लोगों ने आतिशबाजी की और पटाखे फोड़े गए। मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जताई गई। पूरा माहौल खुशी के रंग रंगा रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों के चेहरे पर सम्राट चौधरी को सीएम बनाए की खुशी दिखी। “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” के नारे भी लगे। माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह चुनावी जीत जैसा हो गया। नेतृत्व में बिहार अब और तेजी से आगे बढ़ेगा इस मौके पर अनुप लाल मेहता और रवि मेहता ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार अब और तेजी से आगे बढ़ेगा। विकास को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदें बड़ी हैं और सरकार को उन पर खरा उतरना होगा। लोगों का कहना था कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि पूरे समाज के सम्मान की बात है। इस मौके पर आने वाले समय में सरकार से रोजगार, सड़क, शिक्षा और कानून व्यवस्था पर ठोस काम की उम्मीद जताई गई। खास बात यह रही पूरे मानपुर इलाके में देर शाम तक उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोग एक-दूसरे को बधाई लड्डू खिलाते नजर आए। कार्यक्रम में अविनाश मेहता उर्फ जॉन, निखिल मेहता, अरविंद कुमार, गोरेलाल वर्मा, अभिनव कुमार वर्मा, पल्लव प्रकाश, कमलेश वर्मा, अजय मेहता, विद्यानंद कुमार, राणा रंजीत सिंह, डूल सिंह और संजय कुमार वर्णवाल समेत कई लोग मौजूद रहे। खास बात यह रही पूरे मानपुर इलाके में देर शाम तक उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोग एक-दूसरे को बधाई लड्डू खिलाते नजर आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *