ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने स्कूल पर ताला जड़ा:600 बच्चों का भविष्य अधर में, लीज एग्रीमेंट विवाद




ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल पर दबंगों ने ताला जड़ दिया है। इस घटना के कारण स्कूल में पढ़ने वाले लगभग 600 बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई है। स्कूल के प्रबंधक ओमपाल भाटी ने बताया कि उन्होंने करीब 10 साल पहले बिरोड़ी गांव के किरणपाल से 10 साल के लिए लीज एग्रीमेंट साइन किया था। इस दौरान उन्होंने किरणपाल को 25 लाख रुपये भी दिए थे। ओमपाल भाटी के अनुसार, उन्होंने कड़ी मेहनत से स्कूल चलाया और कुछ ही समय में छात्रों की संख्या 600 तक पहुंच गई। यह स्कूल नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित होता है। ओमपाल भाटी ने आरोप लगाया कि स्कूल दबंगों के घर के बिल्कुल बगल में स्थित है, जिसके कारण उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। दबंग कभी पानी की टंकी बंद कर देते थे, जिससे बच्चों को पीने का पानी नहीं मिलता था। वे स्कूल परिसर में कुत्ते भी छोड़ देते थे, जिससे बच्चे डर जाते थे। इसके अलावा, स्कूल की महिला शिक्षकों को भी उनके द्वारा आपत्तिजनक संदेश भेजे जाते थे। इस संबंध में प्रधानाचार्य ने पुलिस को शिकायत भी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंग स्कूल में हथियार भी दिखाते थे, जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ता था। उनका मानना है कि दबंग स्कूल की बढ़ती सफलता और कमाई से परेशान थे और उस पर कब्जा करना चाहते थे। इसी मंशा के तहत 30 मार्च को इन लोगों ने स्कूल की छत के ऊपर से चढ़कर अंदर से मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। ताला लगने के बाद से स्कूल बंद है,जिससे बच्चों को टीसी और रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण वे कहीं और दाखिला नहीं ले पा रहे हैं, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य अनिश्चित हो गया वहीं पूरे मसले को लेकर बच्चों के अभिभावक काफी परेशान है, उनका कहना है की टीसी न मिलने की वजह से कहीं पर भी एडमिशन नहीं हो पा रहा है। स्कूल का ताला लगा पड़ा है,अब बच्चों के एडमिशन को लेकर में काफी ज्यादा परेशान है। बाकायदा उसपर लोहे की वेल्डिंग कर दी गई, जिससे कि गेट खुल नहीं पाया और गेट परमानेंट बंद हो गया।इस बात को लेकर मैंने सूरजपुर पुलिस से शिकायत की हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और मेरी शिकायत के बाद मुकदमा भी दर्ज किया लेकिन स्कूल को नहीं खुलवाया गया। ओमपाल भाटी ने बताया कि बच्चों के सारे डाक्यूमेंट्स मेरे ऑफिस में लॉक हैं,अब उनके पेरेंट्स काफी परेशान है क्योंकि बच्चों को नई जगह एडमिशन करने के लिए टीसी की जरूरत होती है और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होती है,वह दोनों ही नहीं मिल पा रहे हैं ,इसकी वजह से 600 बच्चों का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द इस मामले का संज्ञान ले और उन 600 बच्चों के भविष्य का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द स्कूल को खुलवाया जाए और दबंग प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वही, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले में 30 तारीख को मुकदमा लिखा गया था, जिसमें करीम पांच लोगों खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी, इन सभी लोगों को न्यायालय से जमानत मिल गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कूल के गेट पर जबरन इन लोगों ने वेल्डिंग कर गेट को बंद कर दिया। 112 की सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया, वही पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष की जमीन है, जिसको अब वह अपने कब्जे में लेना चाह रहे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *