[ad_1]
भारतीय रेल ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सहरसा से यशवंतपुर (बेंगलुरु) के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05551/05552 सहरसा–यशवंतपुर–सहरसा ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन सीमित अवधि के लिए किय
.
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 05551 सहरसा–यशवंतपुर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक तीन फेरों में चलेगी।
रविवार को 19 अप्रैल से 3 मई तक चलेगी
वापसी में, ट्रेन संख्या 05552 यशवंतपुर–सहरसा स्पेशल प्रत्येक रविवार को 19 अप्रैल से 3 मई 2026 तक तीन फेरों में संचालित होगी। यह विशेष ट्रेन बिहार को झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से जोड़ेगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को लाभ होगा।
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं। इनमें 2 लगेज सह गार्ड डिब्बे, 2 जनरल कोच, 4 स्लीपर कोच और 14 एसी 3 टियर इकोनॉमी कोच शामिल हैं। यह यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करेगी। विशेष रूप से छात्रों, कामकाजी लोगों और व्यावसायिक यात्रियों के लिए यह ट्रेन उपयोगी साबित होगी।
रात 8:25 बजे सहरसा से होगी रवाना
ट्रेन सहरसा से रात 8:25 बजे रवाना होगी। यह सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, आसनसोल, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी और यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी में भी इसके ठहराव यही रहेंगे।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस विशेष ट्रेन के परिचालन से गर्मी के मौसम में यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और भीड़भाड़ कम होगी। बिहार से बेंगलुरु के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलने से यात्रियों का समय और परेशानी दोनों कम होंगे।
[ad_2]
Source link