चंडीगढ़ में चला प्रशासन का पीला पंजा:हल्लो माजरा में अवैध रूप से बैठे कबाड़ियों पर कार्रवाई, कुछ दिन बाद फिर से बैठ जाते




चंडीगढ़ में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को हल्लो माजरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। सुबह-सुबह प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एग्रीकल्चर लैंड पर अवैध रूप से बैठे कबाड़ियों को हटाने के लिए पीला पंजा चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई अस्थायी ढांचे तोड़े गए और कब्जा खाली करवाया गया। अवैध कब्जा करके बैठे कबाड़ियों के ढांचे हटाए इस पूरी कार्रवाई को लेकर पहले ही पुलिस को सतर्क कर दिया गया था। मंगलवार रात को ही संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना दे दी गई थी, जिसके चलते बुधवार सुबह हेलो माजरा और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों तरफ पुलिस मौजूद रही, वहीं आम लोगों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए रोक दी गई ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध रूप से कब्जा करके बैठे कबाड़ियों के ढांचे हटाए गए। अधिकारियों का कहना है कि एग्रीकल्चर लैंड पर इस तरह का कब्जा पूरी तरह गैरकानूनी है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ दिन बाद फिर से बैठ जाते गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ प्रशासन गांवों और अन्य इलाकों में कई बार इस तरह की कार्रवाई कर चुका है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए जगह खाली हो जाती है, लेकिन फिर से कबाड़ी उसी स्थान पर बैठकर अपना काम शुरू कर देते हैं। इससे प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे ही गांव मलोया की गवाला कालोनी में कबाड़ियों हटाया गया था, लेकिन वो फिर से वहां बैठने लगे है और वहां से रोजाना गाड़ियां कबाड़ भरकर ले जाती हैं। इस गतिविधि की जानकारी संबंधित विभागों को भी होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। इसके अलावा डड्डू माजरा क्षेत्र में भी धीरे-धीरे बड़े स्तर पर कबाड़ का काम शुरू हो रहा है, जहां भारी वाहन खड़े किए जा रहे हैं, लेकिन वहां अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *