चंदन के पेड़ की कटाई रोकने पर बुजुर्ग का मर्डर:रीवा में आरोपी ने चाकुओं से गोदा; पुलिस पर लापरवाही का आरोप




रीवा के नौबस्ता चौकी क्षेत्र में घर में लगे चंदन के पेड़ की कटाई का विरोध करने पर एक बुजुर्ग उमाकांत मिश्रा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से पहले ही मामले की शिकायत कर खतरे की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। वर्तमान में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसजीएमएच (SGMH) भेज दिया है और थाना प्रभारी के अनुसार मुख्य आरोपी राहुल पाठक की तलाश व मामले की जांच की जा रही है। पेड़ काटने की रंजिश में दिया वारदात को अंजाम परिजनों ने बताया कि उमाकांत मिश्रा ने अपने घर में लगे हुए चंदन के पेड़ की कटाई का विरोध किया था। इसी बात को लेकर बदमाशों ने रंजिश रखी और चाकू मारकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद खून से लथपथ बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का आरोप- पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया मृतक के परिजन अरुण कुमार मिश्रा ने नौबस्ता चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अरुण कुमार ने बताया, “हमारे परिवार ने पहले ही खतरे की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यह घटना बेहद दुखद है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए।” परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ठोस कार्रवाई करती, तो यह घटना टाली जा सकती थी। TI बोले- आरोपी राहुल पाठक है, जल्द होगा खुलासा थाना प्रभारी घनश्याम मिश्रा ने घटना को लेकर कहा, “घटना की जांच की जा रही है। आरोपी राहुल पाठक है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।” फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *