फिरोजपुर में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है । जहां एक युवक दुकानो में चोरी करने के लिए छत पर चढ़ता है। इस दौरान लोगों के पता चलने पर वह शोर मचा देते है। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने छत से छलांग दी। जिससे नीचे गिरने पर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोप की अस्पताल में भर्ती करवाया गया । लेकिन हैरानी की बात ये है कुछ समय बाद वही युवक फिर रात को डेढ़ बजे वापिस लौटता है । और दुकानो की छतों पर लगे ऐसी के आउटडोर से समान चोरी कर फरार हो जाता है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । दुकानों से कीमती सामान लेकर चोर फरार जानकारी देते हुए व्यक्ति कुलविंदर सिंह ने बताया कि जीरा गेट के नजदीक उनकी दुकान है । उन्होंने बताया कि एसी और क्लिनिक की दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जहां दुकानों के ऐसी आउटडोर से समान चोरी कर लिया गया है । दोनों दुकानों से चोरी हुई है । आरोपी ने छत से लगाई छलांग, घायल कुलविंदर सिंह ने बताया कि पहले करीब 11 बजे रात को चोर आया जब उन्हें पता चला तो उन्होंने शोर मचा दिया । जिसके बाद आरोपी युवक ने छत से छलांग लगा दी कि उसके सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया । ॉ दोबारा आकर की चोरी लेकिन हैरानी की बात ये है कि रात करीब डेढ़ बजे फिर वही युवक घायल अवस्था में उन दुकानों की छत पर दाखिल हुआ और दुकानों के ऊपर पड़े ऐसी के आउटडोर से समान चोरी कर ले गया। जिसको लेकर लोगों ने सवाल खड़े किए है । एसएचओ बोले होगी कार्रवाई उधर सिटी फिरोजपुर के एसएचओ सुखचैन सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है । जिसे वेरीफाई किया जा रहा है । जिसके बाद ही मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
Source link