मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम नरवार में बुधवार को खेत में लगी आग बुझाने के दौरान एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान बोरिंग पंप चालू करने खेत पहुंचा था, तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान नरवार कला निवासी हरीदीन कुशवाहा (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बाबूलाल कुशवाहा के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, उनके गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। आग बुझाने के प्रयास में हरीदीन बोरिंग पंप चालू करने खेत पहुंचे। इसी दौरान, स्टाटर के पास गिरी बिजली की तार के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लगा। करंट लगने के कारण हरीदीन कुशवाहा खेत में ही गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें सिविल अस्पताल अमरपाटन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना देहात थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link