जब CSK के खिलाफ चला फैन का टोटका:नींबू के साथ की विकेट गिरने की प्रार्थना, अगली गेंद पर शिवम दुबे बोल्ड




IPL 2026 के 27वें मैच में एक अजीब घटना देखने को मिली। शिवम दुबे के आउट होने से पहले स्टैंड्स में बैठे एक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के एक फैन का टोटका सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चेन्नई की पारी के 17वें ओवर में, जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए दुबे बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी एक फैन हाथ में नींबू लेकर उसे हवा में घुमाते और कुछ बुदबुदाते हुए नजर आया। उसने इशारा दुबे की ओर किया और अगली ही गेंद पर दुबे बोल्ड हो गए। इस तरह के टोटके फैंस करते रहते हैं। कई बार खिलाड़ी भी अंधविश्वास करते हैं। जैसे 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में सचिन तेंदुलकर ड्रेसिंग रूप में वीरेंद्र सहवाग को जगह बदलने नहीं दे रहे थे। जब सचिन से सहवाग को अपनी जगह से नहीं उठने दिया
सचिन तेंदुलकर ने एक बार बताया था कि 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में जब वे और वीरेंद्र सहवाग जल्दी आउट हो गए, तो दोनों ड्रेसिंग रूम में एक ही जगह बैठ गए। सचिन ने सहवाग से कहा कि वह अपनी जगह न बदलें, ताकि टीम का लकी मोमेंटम बना रहे। उन्होंने यह भी बताया कि 2011 वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल के दौरान भी ऐसा ही हुआ था। उस मैच में भी दोनों एक ही जगह बैठे थे और भारत ने जीत हासिल की थी। साकिब की बॉल पर बोल्ड हुए दुबे
साकिब हुसैन ने मिडिल स्टंप पर एक तेज फुल लेंथ डिलीवरी डाली । दुबे इस गेंद को फ्लिक करने की कोशिश में पूरी तरह चूक गए । उनके पैरों का मूवमेंट नहीं हुआ और ऐसा लगा कि वे स्लोअर बॉल की उम्मीद कर रहे थे । गेंद पैड को छूते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई । दुबे 16 गेंदों में 21 रन बनाकर निराश होकर वापस लौटे । पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंची हैदराबाद
हैदराबाद ने इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को 10 रनों से शिकस्त दी । इस जीत के साथ ही SRH पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है । वहीं, चेन्नई के लगातार दो जीत का सिलसिला भी थम गया है । हैदराबाद का अगला मुकाबला अब 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। ———————– मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई:सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला IPL के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर ही फिफ्टी लगा दी। संजू सैमसन ने छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *