जयपुर में 17वीं कन्नी थहरयामल ट्रॉफी:आर्यमन शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन से संस्कार स्कूल की शानदार जीत




जयपुर में आयोजित 17वीं कन्नी थहरयामल ट्रॉफी के मुकाबले में संस्कार स्कूल जयपुर ने सेंट जेवियर्स नेवटा को 34 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में आर्यमन शर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कार स्कूल जयपुर की टीम ने 20 ओवर में 148 रन बनाए। टीम की ओर से वंश ने 20 रन, आर्यमन शर्मा ने 18 रन, शिफान ने 15 रन और अंशुल ने 15 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। इसके अलावा देवांश, देवांक, लक्ष्मण और युग ने भी अहम योगदान देकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट जेवियर्स नेवटा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संस्कार स्कूल के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। खासतौर पर आर्यमन शर्मा ने अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। आर्यमन ने 3.3 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर ओपनिंग बल्लेबाज को आउट कर विपक्षी टीम को बड़ा झटका दिया। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों को भी जल्दी पवेलियन भेजकर मैच पूरी तरह संस्कार स्कूल के पक्ष में कर दिया। सेंट जेवियर्स नेवटा की पूरी टीम 19.3 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई और संस्कार स्कूल ने 34 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन के लिए आर्यमन शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने मैच को एकतरफा बना दिया और टीम को यादगार जीत दिलाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *