जालंधर के पठानकोट चौक के पास एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बता दे कि यह घटना रणवीर क्लासिक पैलेस के सामने हुई। मृतक की पहचान नवां शहर निवासी वंश के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल वंश अपनी मां के साथ स्कूटी में सवार होकर करतारपुर में एक रिश्तेदार के कार्यक्रम से नवां शहर स्थित अपने घर लौट रहा था। पठानकोट चौक के पास रणवीर क्लासिक पैलेस के सामने स्कूटी एक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे वंश की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत घटनास्थल पर मौजूद राहुल नामक एक व्यक्ति ने बताया कि ट्रक और एक्टिवा दोनों पठानकोट चौक से पीएपी चौक की ओर जा रहे थे। अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बच्चे की मौत हो गई, वहीं महिला सुरक्षित बच गई। ड्राइवर हिरासत में, ट्रक जब्त थाना आठ के एसएचओ सहित चौधरी ने जानकारी दी कि उन्हें कंट्रोल रूम से बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link