जालंधर के बस स्टैंड के पास स्थित ‘क्वीन स्पा सेंटर’ में पुलिस ने छापेमारी कर अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया है। एक स्थानीय युवक द्वारा किए स्टिंग ऑपरेशन के बाद हुई रेड में स्पा सेंटर के अंदर से युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पाया गया। आरोप है कि यहां थाईलैंड और मलेशिया जैसी विदेशी लड़कियों के जरिए देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। यह मामला थाना 7 के अंतर्गत आने वाले ताज होटल के सामने का है। दुकानदार सम्राट ने खुद ग्राहक बनकर स्पा सेंटर में स्टिंग ऑपरेशन किया। सम्राट का दावा है कि वहां देह व्यापार के लिए 1500 रुपये की मांग की गई थी, जिसके पुख्ता सबूत मिलने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। विदेशी लड़कियां बरामद सम्राट के अनुसार, स्पा सेंटर में थाईलैंड और मलेशिया की लड़कियां काम कर रही हैं। छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामान और नशे की पन्नियां भी बरामद होने का दावा किया गया है। घटना के समय पुलिस ने सेंटर के अंदर मौजूद युवक और युवतियों को बाहर निकाला। पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल यह स्पा सेंटर थाना 7 से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। सम्राट ने आरोप लगाया कि निचले स्तर के पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत के बिना सरेआम देह व्यापार का यह कारोबार नहीं चल सकता। हालांकि, उन्होंने उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भरोसा जताया। स्पा सेंटर के मालिक का पक्ष जब इस मामले में स्पा सेंटर के मालिक से संपर्क किया गया, तो उसने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वह अब यह सेंटर छोड़ चुका है। पुलिस ने जांच की शुरू वहीं, मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी, जिसके आधार पर दबिश दी गई। पुलिस ने फिलहाल सेंटर से युवकों के मिलने की पुष्टि की है, जबकि वीडियो साक्ष्यों में युवतियां भी बाहर आती दिख रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link