नकोदर (नूरमहल) के मुथड्डा कलां गांव में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। फिल्लौर पुलिस स्टेशन के पास हुई इस वारदात में तीन अज्ञात लुटेरों ने एक युवक से मोबाइल फोन और नकदी छीन ली। भागते समय, इन्हीं लुटेरों ने आगे पैदल जा रही एक महिला के कान से सोने की बालियां भी जबरन छीन ली और मौके से भाग निकले। जानकारी के अनुसार, गांव के मनप्रीत सिंह को लुटेरों ने दातर दिखाकर धमकाया। वे उससे लगभग 5000 रुपए कैश और उसका मोबाइल फोन लूटकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर फिल्लौर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लुटेरों की तलाश के लिए इलाके में नाकाबंदी की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गांव वालों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
Source link