जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना, फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी




जालंधर के गढ़ा इलाके के गुरु दिवान नगर में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं।
गोदामें रिहायशी इलाके में है स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह गोदाम रिहायशी इलाके में स्थित है। उन्होंने पहले भी कई बार नगर निगम से इसे हटाने की शिकायत की थी। निवासियों के अनुसार, गोदाम से आने वाली दुर्गंध और सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें परेशानी होती थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने शुरुआत में खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीमें अभी भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *