फूड डिपार्टमेंट टीम ने बुधवार को जिले में ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कई दुकानों पर सैंपल लिए। इस दौरान टीम ने जिले की अलग-अलग दुकानों से आइसक्रीम, मावा बर्फी और कुकिंग ऑयल के सैंपल लिए। जानकारी के अनुसार आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान व कलेक्टर प्रदीप के. गवांडे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी के निर्देशानुसार ये कार्रवाई की गई। एसडीएम रोहित चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित आइसक्रीम यूनिट्स, ज्यूस सेंटर और मिठाई के दुकानों की जांच की। इस दौरान आहोर में एक दुकान पर मिलावटी और खराब मावे की मिठाइयों को नष्ट करवाया गया। नमूने लिए और खराब सामग्री करवाई नष्ट
निरीक्षण के दौरान टीम ने आहोर के महादेव मिष्ठान भंडार में उपयोग में लिए जा रहे तेल और मावा बर्फी के नमूने लिए गए। साथ ही मौके पर मिलावटी या खराब पाए गए मावे से बनी मिठाइयों को तुरंत नष्ट करवाया गया। महावीर आइसक्रीम यूनिट यहां आइसक्रीम के निर्माण की गुणवत्ता जांची गई और जांच लिए नमूने लिए गए। इसके साथ कस्बे के विभिन्न ज्यूस सेंटरों पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से मौके पर ही पेय पदार्थों की शुद्धता की जांच की गई।
लगातार जारी रहेगा अभियान
टीम में शामिल बीसीएमओ डॉ. छैलसिंह देवड़ा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह ने बताया कि जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। हनवंत सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि, उपभोक्ता खुले में बिकने वाले संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें और केवल गुणवत्तापूर्ण एवं मानक सामग्री का ही उपयोग करें।
Source link