जालंधर में बुजुर्ग से 9 हजार की लूट:बाइक सवार लुटेरों ने रोका, दरांती से किया हमला; CCTV खंगाल रही पुलिस




जालंधर के नकोदर (नूरमहल) सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांव लहीवाल के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लुटेरों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को अपना निशाना बनाया। लुटेरों ने बुजुर्ग पर दरांती से हमला कर उनसे 9,000 रुपए की नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मदन लाल जैसे ही लहीवाल गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि मदन लाल कुछ समझ पाते, लुटेरों ने उन पर तेजधार हथियार (दरांती) से हमला कर दिया और उन्हें डराते-धमकाते हुए उनकी जेब में रखे 9,000 रुपए लूट लिए। लोगों ने की मदद की कोशिश
घटना के बाद मदन लाल शर्मा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास के एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर और सड़क से गुजर रहे राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए। लुटेरों ने चेहरे ढके हुए थे
भीड़ को अपनी ओर आता देख लुटेरे घबरा गए और अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेजी से फरार होने में सफल रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लुटेरों ने चेहरे ढके हुए थे, जिस कारण उनकी पहचान तुरंत नहीं हो सकी। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की तुरंत सूचना नकोदर सिटी पुलिस स्टेशन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मदन लाल शर्मा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि लुटेरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *