जीजा-साले की हत्या के आरोपी को ढूंढने जंगल में डेरा:50 पुलिसकर्मी ढूंढने में जुटे, पुलिस पर जानलेवा हमला कर भागे थे




नर्मदापुरम जिले के ग्राम नहारकोला में जीजा-साले की हत्या और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी लोकेश कीर 6 दिन से फरार है। एसपी सांई कृष्णा थोटा ने आरोपी लोकेश कीर पर 20 हजार रुपए का इनाम भी है। उसकी सूचना देने वाले को पुलिस की तरफ से इनाम दिया जाएगा। उसे पकड़ने के लिए 50पुलिस कर्मियों ने नर्मदापुरम हरदा जिले की सीमा पर स्थित जंगल में डेरा डाले रखा है। पैदल जंगल में घूम रही पुलिस तीन दिन से पुलिस की टीम पैदल ही जंगल में ढूंढ रही है। लेकिन आरोपी को टीम खोज नहीं पाई। पुलिस को आशंका है कि वह नर्मदापुरम जिले से सटे हरदा जिले में गंजाल नदी के आसपास हो सकता है। उसके लिए दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी पुलिस के हाथ खाली हैं। मामले में आरोपी लोकेश के पिता आरोपी अमर सिंह कीर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पांच टीमें तलाश में जुटी
वारदात के दूसरे दिन ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इधर जानलेवा हमले से घायल हुए पुलिस आरक्षक ओम प्रकाश जाट की हालत में सुधार हो रहा है। उपचार के लिए उसे भोपाल में भर्ती भेजा था। घायल हरिनारायण की हालत में भी सुधार हो रहा है। गांव में अभी शांति है। पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। ताकि आरोपी दोबारा आकर किसी को नुकसान न पहुंचा दे। एएसपी अभिषेक राजन ने बताया कि इनाम रखने के साथ ही पांच टीमें अलग-अलग दिशा में गई हैं। अभी वह पकड़ा नहीं गया है। 19 अप्रैल को हत्या कर हुए थे फरार 19 अप्रैल की रात को नहारकोला में आरोपी लोकेश कीर और उसके पिता अमर सिंह कीर ने तलवार चाकू, डंडे लेकर जमकर कोहराम मचाया था। भगवान कीर की शादी के मंडप के खाने के दौरान झगड़ा किया। जो सामने आयाज उसे ही चाकू तलवार मारते गया। हमले में पहले दौलत राम कीर की हत्या हुई। उन्होंने उसके जीजा जयनारायण कीर को भी घायल कर दिया था। जयनारायण की भी तीसरे दिन मौत हो गई है। हमले में हरिनारायण, महिला क्षमा समेत 5 ओर लोग घायल हुए। आरोपी को जब पुलिस की पकड़ने गई। तब आरोपी लोकेश कीर ने आरक्षक ओम प्रकाश जाट पर भी चाकू से हमला किया। आरोपी लोकेश घटना कर भाग गया। लोकेश कीर और उसके बाप पर पुलिस ने दो केस दर्ज किए। शिवपुर थाना प्रभारी केएन रजक ने बताया कि आशंका है कि वह गंजाल नदी के आसपास या हरदा तरफ हो सकता है। टीम दबिश दे रही है। अभी वह पकड़ा नहीं गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *