भागलपुर में रेस्टोरेंट संचालक से मांगी 1 लाख की रंगदारी:2 लड़की समेत 7 पर केस, पांच आरोपी गिरफ्तार; माइक और कैमरे का डर दिखाकर धमकाया




भागलपुर में रेस्टोरेंट संचालक ‎‎अभिषेक कुमार से फर्जी मीडियाकर्मी‎ बनकर 1 लाख रुपए रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जोगसर थाने में संचालक की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभिषेक ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 3 बजे के करीब कुछ लोग आए। जिसमें लड़कियां भी शामिल थी। उस समय रेस्टोरेंट के अंदर कस्टमर मौजूद थे। सबसे पहले 2 लड़कियां आईं और वीडियो बनाने लगी। विरोध करने पर पांच और लोग माइक लेकर अंदर घुस गए। मुझसे बोलने लगे कि आपके पास लाइसेंस नहीं है। यहां गलत काम होता है। मोटी कमाई कर रहे हैं। रेस्टोरेंट के अंदर गलत काम होता है। धमकाते हुए 1 लाख रुपए की डिमांड की। कुछ देर बाद खुद को पत्रकार बताते हुए सम्मानजनक सेवा देने की बात कही। हमने कहा कि हम खाना खिला सकते हैं, लेकिन पैसा नहीं दे पाएंगे। विरोध करने पर कहा कि आपके रेस्टोरेंट के बारे में नेगेटिव खबर चलाएंगे। बहुत बुरा अंजाम होगा, देख लेना। 31 मार्च को भीखनपुर‎ से भी एक रेस्टोरेंट से 70 हजार इन‎लोगों ने डरा कर लिया था। एक ‎और से 50 हजार लिया था।‎ 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी वहीं, इस संबंध में SSP प्रमोद कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट में कैमरा और माइक का डर दिखाकर रंगदारी मांगने कुछ लोग पहुंचे थे। पहले भी शिकायत आयी थी, लेकिन ये लोग बच गए‎थे। इस बार संचालक ने शिकायत की। सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जोगसर थानाध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिसकी पहचान अजय यादव, अरविंद यादव, समीउल्लाह, संजीव मिश्रा और गौतम सुमन के तौर पर हुई है। दो युवतियां फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *