केंद्रीय कारागृह में प्रतिबंधित सामग्री मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामले में जेल के वार्ड नंबर-7 से एक लावारिस पार्सल बरामद हुआ है। जेल प्रशासन के अनुसार, पार्सल खाकी टेप से लिपटा हुआ था। तलाशी लेने पर इसके अंदर से 6 सिल्वर-ग्रे रंग के छोटे चाइनीज मोबाइल (केचोडा) और 22 पैकेट जर्दा सहित अन्य तंबाकू सामग्री मिली। इस संबंध में प्रहरी आशा कुमार ने मंगलवार को लालकोठी थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रतिबंधित सामग्री जेल के अंदर कैसे पहुंची। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
Source link