झालावाड़ में 'हीट सेफ' अभियान बना जनआंदोलन:पुलिस-स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव की दी ऑन-द-स्पॉट ट्रेनिंग




झालावाड़ में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे के बीच “हीट सेफ झालावाड़” अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले रहा है। एसपी अमित कुमार बुड़ानिया द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण और जीवन रक्षक पहल की है। सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के निर्देशन और डिप्टी सीएमएचओ (हेल्थ) डॉ. लेखराज मालव के मार्गदर्शन में डॉ. शुभम गिरिराज पाटीदार ने मंडावर पुलिस थाने में हीट स्ट्रोक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। इस दौरान थाने को “हीट सेफ” घोषित करते हुए वहां ओआरएस एटीएम भी स्थापित किया गया। कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को लू और तापघात के लक्षणों को पहचानने, तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान करने और प्रभावित व्यक्ति को सुरक्षित रखने के लिए प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण उन्हें आपातकालीन स्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने में सक्षम बनाएगा। इस कार्यक्रम में धर्मचंद पाटीदार, इशाक मोहम्मद, चंद्रेश गोयल, निशा नागर, हेमंत सिंह और रविंद्र सिंह शेखावत सहित पुलिस स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की। पुलिसकर्मियों ने इस पहल को “गर्मी में जान बचाने वाला कदम” बताया। उन्होंने कहा कि वे अक्सर तेज गर्मी में सड़क, बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्यूटी करते हैं और कई बार सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं, ऐसे में यह प्रशिक्षण और उपलब्ध किट उन्हें वास्तविक समय में जीवन रक्षक बनने में मदद करेगी।
यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि झालावाड़ को लू से सुरक्षित जिला बनाने की दिशा में एक मजबूत और संगठित प्रयास है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *