झालावाड़ मेडिकल क्षेत्र में राज्य में नंबर-1:जिले में अब हर पीएचसी को एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन का लक्ष्य, तैयारियां तेज




झालावाड़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 17-18 अप्रैल को प्रस्तावित राष्ट्रीय मूल्यांकन (नेशनल असेसमेंट) के लिए ब्लॉक पिड़ावा स्थित पीएचसी उन्हेल और मिश्रोली में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के निर्देश पर जिला क्वालिटी सेल एवं एनक्यूएएस नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद नागर, डिप्टी सीएमएचओ, फैमिली वेलफेयर ने पीएचसी उन्हेल और मिश्रोली का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई व्यवस्था, उपलब्ध संसाधन, रिकॉर्ड संधारण और एनक्यूएएस मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। स्टाफ को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पीएचसी उन्हेल में एमओआईसी डॉ. अंकित तिवारी, डॉ. संदीप नागर पीएचसी चचलउ और डॉ. शुभम गिरिराज पाटीदार पीएससी झुमकी ने तैयारियों की समीक्षा की। इसी क्रम में ब्लॉक भवानीमंडी स्थित पीएचसी मिश्रोली का भी निरीक्षण किया गया, जहां 15 और 16 अप्रैल को प्रस्तावित राष्ट्रीय एनक्यूएएस विजिट के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया गया। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. इमरान ने तैयारियों से संबंधित जानकारी प्रदान की। डॉ. अरविंद नागर ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन में झालावाड़ जिले ने राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय एनक्यूएएस प्रमाणन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों पीएचसी के स्टाफ ने जिला क्वालिटी सेल के मार्गदर्शन को राष्ट्रीय मूल्यांकन के दौरान आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *