टैक्स के सरचार्ज में आज मिल रही राहत:निगम मुख्यालय और झोनल ऑफिसों में बकाया टैक्स जमा करने की व्यवस्था




शहर के करदाताओं के लिए आज राहत का आखिरी दिन है। नगर निगम ने संपत्तिकर, जलकर और अन्य उपभोक्ता प्रभारों के बकाया पर सरचार्ज में विशेष छूट दी है, जो सिर्फ आज तक लागू रहेगी। इसके बाद बकाया राशि सरचार्ज सहित ही जमा करनी होगी। संपत्तिकर पर राहत 50 हजार तक बकाया: सरचार्ज में 100% छूट 50 हजार से 1 लाख तक: 50% छूट 1 लाख से ज्यादा: 25% छूट जलकर पर राहत 10 हजार तक बकाया: 100% छूट 10 हजार से 50 हजार तक: 75% छूट 50 हजार से ज्यादा: 50% छूट

महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल और राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान के मुताबिक, यह राहत नेशनल लोक अदालत के तहत शासन के निर्देश पर दी जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए प्रयास करें। नगर निगम मुख्यालय के साथ-साथ सभी जोनल कार्यालयों में टैक्स जमा करने की व्यवस्था की गई है। निगम ने पहले से ही इसका प्रचार-प्रसार भी किया था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस छूट का फायदा उठा सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *