तरनतारन में शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती शहरी फीडरों के विभाजन कार्य के कारण की जाएगी। प्रभावित होने वाले फीडरों में 132 केवीए से संचालित होने वाले 11 केवी सिटी 1, सिटी 4, सिटी 6 और पुलिस लाइन तरनतारन फीडर शामिल हैं। इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में कुल सात घंटे बिजली नहीं रहेगी। यह जानकारी उप मंडल अधिकारी शहरी तरनतारन नरिंदर सिंह, इंजी. गुरभेज सिंह ढिल्लों (जेई) और इंजी. मनजीत सिंह (जेई) द्वारा दी गई है।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती बिजली कटौती से काजीकोट रोड, चंद्र कॉलोनी, सरहाली रोड राइट साइड, गली जमाराय वाली, मोहल्ला भाग शाह, तहसील बाजार, नूरदी रोड, पार्क एवेन्यू, गुरु अर्जन देव कॉलोनी, सरदार एन्क्लेव, गुरबख्श कॉलोनी, छोटा काजीकोट, पड्डा कॉलोनी, कोहाड़ अहाता, ग्रीन सिटी, होली सिटी, मोहल्ला जसवंत सिंह, पलासौर रोड, श्री गुरु अर्जन देव कॉलोनी, जय दीप कॉलोनी, दीप एवेन्यू, फतेह चक, गुरु तेग बहादुर नगर और श्री गुरु तेग बहादुर नगर के निवासी प्रभावित होंगे।
Source link