तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी:बाल-बाल बचे लोग दुकान के बाहर खड़ी बाइकों को मारी टक्कर; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद।




शहर के हाउसिंग बोर्ड इलाके में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर एक दुकान में जा घुसी। यह हादसा तब हुआ जब कार चूरू बाईपास की तरफ जा रही थी। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई | शुक्रवार शाम को एक हुंडई कार काफी तेज गति में आ रही थी। अचानक कार चालक ने अपना संतुलन खो दिया। लहराते हुए सीधे एक बाइक गैरेज के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का शीशा टूट गया और बाहर खड़ी दो-तीन बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। ​CCTV में दिखी कार की रफ्तार ​यह पूरी घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि कार कितनी तेजी से दुकान की तरफ आई। अगर उस समय वहां कोई व्यक्ति खड़ा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ​कार सवार सुरक्षित ​ कार में 3-4 युवक सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कार और बाइकों को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई जनहानि नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *