तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 1 युवक की मौत:सीथल घाटी में हुआ हादसा, 2 लोग गंभीर घायल




डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र में सीथल घाटी पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
धंबोला थाना पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक गड़ागोकल गांव का निवासी था। वह अपने 2 साथियों के साथ बाइक पर जा रहा था। घायलों को तत्काल सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *