रामपुर स्थित दयावती मोदी अकादमी (डीएमए) ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष कुल 56 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आईटी विषय के अंकों को छोड़कर तैयार की गई सूची में, शौर्य चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अन्वित ग्रेवाल 98.2 प्रतिशत के साथ दूसरे, शिखर राठौर 98 प्रतिशत के साथ तीसरे, आयुष विकल 97.4 प्रतिशत के साथ चौथे और खुशी चौरसिया 97 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त, पाखी भारद्वाज, तनिष्का गुप्ता, निष्ठा कुमारी, रानेन्द्र कुमार, मोहम्मद फैज़ और ध्रुव राजपूत सहित कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। छात्रों ने अंग्रेजी, हिन्दी, गणित सहित विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी योग्यता साबित की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन तोमर और हेड मिस्ट्रेस डॉ. मिली टंडन ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का फल है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे इसी लगन और समर्पण के साथ आगे भी सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहेंगे।
Source link